एमएमडीआर एक्ट और ‘चंदा चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का 26 को लोकभवन मार्च




रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एमएमडीआर एक्ट और ‘चंदा चोरी’ के खिलाफ 26 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च एवं महाधरना का आयोजन किया जाएगा। 
मार्च शहीद स्थल से शुरू होकर लोक भवन तक पहुंचेगा। 

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 25 सितंबर को हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे। उनका विमान सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वे रांची में पार्टी की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम वे स्टेट गेस्ट हाउस में करेंगे।उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे के. राजू कांग्रेस की ओर से आयोजित मार्च एवं महाधरना में शामिल होंगे। 

यह कार्यक्रम एमएमडीआर 2026 और ‘चंदा चोरी’ के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पार्टी अपना विरोध दर्ज कराएगी।पार्टी की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments