रांची में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 97 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार




रांची: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लग्जरी कारों के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 97 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों कारों को भी जब्त कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तस्करों की टीम दो कारों के जरिए गांजे की खेप ले जा रही थी। इनमें से एक कार आगे चलकर रास्ते की रेकी कर रही थी, जबकि दूसरी कार में गांजा लदा हुआ था। तस्करी की यह खेप ओडिशा से झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही ले जाई जा रही थी। इसी दौरान NCB और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करों को पकड़ लिया गया।

Post a Comment

0 Comments