रांची: हटिया स्थित डीआरएम ऑफिस, हटिया रेलवे स्टेशन के सामने दुर्गा पूजा मैदान में शुक्रवार को हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पूजा पंडाल एवं मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। शाम सात बजे हुए उद्घाटन समारोह में समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
समिति की ओर से बताया गया कि 4 से 9 सितंबर तक जन्माष्टमी महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, दही-हांडी प्रतियोगिता, इस्कॉन रांची द्वारा भजन-कीर्तन और छठी कार्यक्रम प्रमुख हैं।समिति के अनुसार, प्रत्येक दिन संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने की अपील की है।
0 Comments