घर में अकेली थी कक्षा छह की छात्रा, युवक पर दुष्कर्म का आरोप; घटना के बाद से फरार

रांची। विधानसभा थाना क्षेत्र के डैम साइड इलाके में कक्षा छह में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप उसी मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर लगा है। घटना 21 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। घटना

के बाद से आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय नाबालिग अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक कथित तौर पर उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी बताया जाता है और मोहल्ले में उसकी छवि खराब रही है। इससे पहले भी उसके खिलाफ विभिन्न तरह के आरोप लग चुके हैं और कुछ मामले पुलिस तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस की ओर से पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

Post a Comment

0 Comments