रांची। करमा पर्व के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से मंगलवार को करम टोली चौक में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नालसा, झालसा और डालसा की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली कानूनी सहायता और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नालसा और झालसा की योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।
पीएलवी भुप्रताप महतो ने लोगों को नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया। वहीं, पीएलवी मानव कुमार सिंह ने मध्यस्थता और लोक अदालत के माध्यम से मामलों के समाधान की जानकारी दी। संगीता देवी ने बाल विवाह
और बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति लोगों को जागरूक किया।संध्या कुमारी विश्वास ने राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में चीफ एलएडीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी भुप्रताप महतो, मानव कुमार सिंह, संगीता देवी, संध्या कुमारी विश्वास और स्नेहला दुबे मौजूद रहे।
0 Comments