‘व्यूज के लिए पुलिस का नाम लेते हैं’, जयराम महतो पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष




रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जयराम महतो के एक बयान को लेकर अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विधायक के बयान पर नाराजगी जताते हुए उन पर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने के लिए पुलिस का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

राहुल मुर्मू के अनुसार, जयराम महतो सोशल मीडिया एल्गोरिदम को अच्छी तरह समझते हैं। उन्हें पता है कि पुलिस का नाम लेने से सोशल मीडिया पर वीडियो को अधिक व्यूज मिलते हैं। इसी वजह से वह लाइक और व्यूज हासिल करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं।

पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष ने आगे कहा कि पहले जयराम महतो चर्चा में बने रहने के लिए ‘नाय चलतो-नाय चलतो’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि जयराम महतो ने एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था, “ऐसा नचाये कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करना भूल गया।” इसी बयान के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Post a Comment

0 Comments