रांची: महान विचारक एवं भारतीय जनसंघ के प्रमुख विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन और उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं।
0 Comments