सफारी वाहन से गांजा और ब्राउन शुगर की करता था तस्करी, गाड़ी से गांजा और ब्राउन शुगर बरामद, तस्कर गिरफ्तार


रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डेम टोली तालाब पट्टी क्षेत्र में सफेद रंग की टाटा सफारी वाहन से मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन संख्या JH&10AX-6212 से लगातार नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर छापेमारी टीम ने 1 सितंबर की शाम करीब 4 बजे डेम टोली में वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन में मौजूद युवक के पास से 16 ग्राम गांजा और 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान डेम टोली निवासी मो. अनस कुरैशी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 4,700 रुपये नकद, एक आईफोन 13 मोबाइल और टाटा सफारी वाहन भी जब्त किया है।
इस मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धनबाद जिले के बरौरा थाना में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
बरामद सामान:
20 ग्राम ब्राउन शुगर
16 ग्राम गांजा
4,700 रुपये नकद
आईफोन 13 मोबाइल
टाटा सफारी वाहन 

Post a Comment

0 Comments