रांची में 9 अक्टूबर को होगा भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच, जानें टिकट बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी





रांची: राजधानी रांची के क्रिकेट प्रेमियों को जल्द ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक T-20 मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा T-20 मैच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर टिकटों की बिक्री 5 अक्टूबर से शुरू होगी।


मैच के टिकट 5 और 6 अक्टूबर को स्टेडियम के टिकट काउंटर से खरीदे जा सकेंगे। इसके लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। टिकट खरीदने वाले एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट ही दिए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें District.in के वेब पोर्टल पर जाना होगा।

टिकटों की कीमत अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय की गई है। मैच देखने के लिए सबसे कम कीमत वाला टिकट 1,600 रुपये का है, जबकि सबसे महंगे टिकट की कीमत 18,000 रुपये रखी गई है। वहीं, महंगी और प्रीमियम कैटेगरी के टिकट खरीदने वाले दर्शकों को हॉस्पिटैलिटी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यहां देखें, किस कैटेगरी के टिकट की कितनी है कीमत:


Post a Comment

0 Comments