रांची। झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में कन्वोकेशन के नाम पर छात्रों से 2100 रुपये शुल्क लिए जाने को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुल्क के विरोध में छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस राशि को लेकर स्पष्ट जानकारी और शुल्क निर्धारित करने का आधार बताने की मांग की है।
छात्रों का कहना है कि कन्वोकेशन के नाम पर 2100 रुपये की राशि क्यों ली जा रही है, इसकी स्पष्ट जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से नहीं दी गई है। छात्रों का सवाल है कि इस शुल्क के बदले उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा इतनी राशि निर्धारित करने की जरूरत क्यों पड़ी।
विद्यार्थियों का कहना है कि कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे में 2100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क उनके लिए आर्थिक बोझ बन सकता है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि शुल्क तय करते समय विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाए।
छात्रों ने कन्वोकेशन शुल्क का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 2100 रुपये की राशि किन मदों में खर्च की जाएगी और इसके पीछे क्या औचित्य है।
फिलहाल छात्रों का मुख्य सवाल यही है कि कन्वोकेशन शुल्क 2100 रुपये क्यों निर्धारित किया गया और इस राशि का इस्तेमाल कहां किया जाएगा? छात्र प्रशासन से इस पर स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।
0 Comments