रांची। राजधानी रांची में गणेश महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव के आयोजन को लेकर श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान महासमिति की ओर से मुख्यमंत्री को गणेश महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।
मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत महासमिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें नंद किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव और कविता वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
0 Comments