रांची: रक्षाबंधन के त्योहार पर झारखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। आज छह जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है, जबकि अगले दिन चार जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से झारखंड में मानसून सक्रिय है। इसके चलते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अगस्त तक राज्य में बारिश का दौर जारी रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के आवागमन को देखते हुए मौसम का यह अलर्ट महत्वपूर्ण है। बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन और जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की अपील की गई है।
0 Comments