रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र


रांची। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए शुक्रवार का दिन पारिवारिक स्नेह और भावनाओं से भरा रहा। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधकर उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के लोगों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन समेत अन्य परिजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments