बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’



रांची: नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मोरहाबादी स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। इस अवसर पर मांडर की पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, पूर्व प्रत्याशी सनी टोप्पो समेत कई सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल मरांडी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को सामने रखा गया।

कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments